spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउड़ा अबीर-गुलाल, बच्चों ने खेली मस्ती की होली

उड़ा अबीर-गुलाल, बच्चों ने खेली मस्ती की होली

फतेहपुर (सं.भा.) : होली की खुशियां स्कूल-कॉलेजों के अलावा सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में देखने को मिली। विशेषकर सरकारी संस्थानों में तो शनिवार से ही होली की छुट्टी हो गईं। ऐसे में कर्मचारियों ने एक-दूजे को सरोबोर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वहीं बच्चों ने अपने सहपाठियों के साथ मस्ती की होली का मजा लिया।

आईडीबीआई बैंक की स्थानीय शाखा में जमकर रंग-गुलाल उड़ा। शाखा प्रबंधक शेखर कुमार, आरती राजपूत, प्रखर सिंह, सचिन कुमार समेत सभी बैंक कर्मियों ने एक-दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसी प्रकार एसबीआई मेन ब्रांच, कृषि विकास शाखा समेत अन्य शाखाओं में होली खेली गई। विकास भवन में कर्मचारी व अधिकारियों ने होली की खुशियां बांटी। इसी प्रकार विभिन्न स्कूल-कालेजों में जमकर रंग-गुलाल उड़ा। लिल्स बगिया में डांडिया के साथ बच्चे जमकर थिरके। इसी प्रकार सभी परिषदीय प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में भी बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने होली खेली।

स्कूल-कालेजों में कोरोना वायरस से बचाव का मंत्र गूंजता रहा। मलवां विकास खंड क्षेत्र के पहरवापुर प्राथमिक विद्यालय में प्रदूषण रहित रंगोत्सव मनाया गया। बच्चों को भी रंग, गुलाल, अबीर से परहेज करते हुए रंगीन कागजों से मुखौटे व कागज की पिचकारी से होली खेलने का संदेश दिया गया। प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह भदौरिया, संध्या रानी, प्रवीण कुमार सिंह, शिखा सिंह, प्रतिमा त्रिवेदी, कृतिका गुप्ता आदि रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com