मुंबई (संवाददाता)। फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने ४ लाख की दवा कुरियर ऑफिस से जब्त किया है। एफडीए कमिश्नर डॉ. पल्लवी दराडे के अनुसार पिछले कई दिनों से विक्रोली इलाके में अवैध तरीके से दवा बिक्री का कारोबार किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके तहत बिना बिल के चिकित्सकों को दवा सप्लाई का खोरखधंधा ध़डल्ले से चल रहा था। उन्होंने कहा कि एफडीए अधिकारियों को गुप्त जानकारी मिली कि विक्रोली में कुरियर सप्लाई की आ़ड में बिना बिल की दवा सप्लाई की जा रही है।
शिकायत के आधार पर डीई राठौर, डीआई प्राची समेत एफडीए अधिकारी ने कुरियर कंपनी के कार्यालय में छापा मार ४ लाख रुपए की दवा जब्त की है। पल्लवी के अनुसार छापे के दौरान जब्त की गई दवा बिना बिल के खरीदी गई थी। कोरियर बॉय के माध्यम से दवा को घाटकोपर परिसर के चिकित्सकों को सप्लाई कि जाती है। दवा को विभिन्न गोनियों में भर के खा गया था। कोरियर वंâ कंपनी के पास ड्रग लाइंस भी नहीं था। ४ लाख रुपये की दवा जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।


