spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईएल्फिंस्टन रोड पर बने नया प्लेटफार्म डीआरएम के साथ बैठक में उठी...

एल्फिंस्टन रोड पर बने नया प्लेटफार्म डीआरएम के साथ बैठक में उठी मांग

मुंबई (सं. भा.) :  पिछले साल संकरे ब्रिज और अपार भीड़ के चलते एल्फिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का मुद्दा पश्चिम रेलवे के डीआरएम संजय मिश्र के साथ हुई बैठक में उठा. डिवीजनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी (डीआरयूसीसी) के साथ परे के चर्चगेट स्थित मुख्यालय में आयोजित बैठक में कमेटी सदस्य अनिल तिवारी ने परेल और एल्फिंस्टन रोड स्टेशनों पर पीक आवर्स (व्यस्ततम समय) में होने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एल्फिंस्टन रोड पर नया प्लेटफार्म बनाने की बात कही.

तिवारी के अनुसार अतिरिक्त प्लेटफार्म का उपयोग लोकल टर्मिनस के तौर पर किया जाये ताकि इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिले। स्टेशन के आस पास पर्याप्त जगह होने से इसे अमल में लाया जा सकता है. चूंकि एल्फिंस्टन परिसर कई औद्योगिक कार्यालयों का गढ़ बन चुका है इसलिए यहां यात्रियों की संख्या कुछ दशकों में कई गुना हुई है. डीआरएम मिश्र ने सदस्यों के सुझाव सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि सुझाव पर आवश्यक हुआ तो अमल करते हुए विरार और डहाणू लोकल के सेवाएं एल्फिंस्टन से शुरू की जा सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com