मुंबई (सं. भा.) | तेजस्वी सम्मान खोजते नहीं गोत्र बतलाके | पाते है जग से प्रशस्ति अपना करतब दिखलाके || उक्त पंक्ति सटीक बैठती है मुंबई, कांदिवली-मलाड के शुक्ला क्लासेस पर जिसमें पढ़ने वाले छात्र हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में बड़ी सफलता हासिल कर रहे है | इस साल भी दसवीं के रिजल्ट में अनीता यादव ९५.४०, नितेश गुप्ता ९४.६० अंजलि यादव ९२.६० आकाश चौरसिया ९१.६० जैसे कई होनहार छात्र अच्छे नम्बरों से पास हुए है | शत प्रतिशत अच्छे अंकों के साथ पास होने वाले बच्चों के पिछे शुक्ला क्लासेस के तीनों भाइयों निखिल अखिल और अनीश की तपस्या और कड़ी मेहनत है | शुक्ला बंधुओं की तिकड़ी बड़े तालमेल के साथ प्रतिभाओं को तरास रही है | क्लास में ट्यूशन के लिए आने वाले हर बच्चों पर अनीश शुक्ला की पैनी नजर होती है | आज यह प्रतिष्ठान ने अनगिनत जिंदगियों को शिक्षा के सांचे में ढालने का काम बखूबी कर रहा है | अभिभावकों से ज्यादा खुशी शुक्ला क्लासेस के लोगों के चेहरे पर झलकती है | यहां से कोचिंग लेने के बाद आगे की पढ़ाई पूरी करके अनेकों प्रतिभाएं देश के विभिन्न जगह ओहदेदार पदों पर है | इस बात पर शुक्ला क्लासेस गर्व महसूस करता है | जीवन के प्रारंभिक काल में गुरु अपने शिष्य को किस तरह से दक्ष बनाकर मार्ग को प्रशस्त करता है यह बात यहां झलकती है |


