मुंबई (सं. भा.) | कांदिवली (प), ईरानीवाडी, अतुलटावर के पास विस्तारित मथुरादास रोड से रोड़ नंबर चार और बड़े पुल के तरफ जानेवाली सड़क बिल्कुल खस्ता हाल में है | सड़क पर लगे पेवर ब्लाक टूट हुए है जिसके चलते पूरी सड़क पर गड्ढे बने है |जिसमें पानी जमा रहता है और राहगीर ठोकरे खाने पर मजबूर है | कांदिवली के रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला यह रास्ता दिन-रात राहगीरों से व्यस्त रहता है | इस रास्ते पर आने के लिए टैक्सी और आटोरिक्शा वाले परहेज कर रहे है | सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छात्रों और उनके पालको को हो रही है | खुरदुरी सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है | राहगीर ठोकरे खाने पर मजबूर है चलने वाले वाहनों के पहिए से उड़ता गंदा पानी आम जनता के लिबास को खराब कर रहा है | कई बार यह होता है कि घर से खूब सज-धज के निकले लोगों की हुलिया इतनी बदल जाती है कि पहचानना कठिन हो जता है | यह बात मनपा और स्थानीय जनप्रति भी जानते है फिर भी सब के सब अंजान बने है |
कांदिवली में उबड़-खाबड़ रास्ता बना परेशानी का सबब राहगीर ठोकरे खाने पर मजबूर
RELATED ARTICLES


