spot_img
Homeमुंबईअगस्त में 7300 घरों की लॉटरी

अगस्त में 7300 घरों की लॉटरी

मुंबई (सं. भा.) : महानगर में सस्ते घरों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुश खबर है. महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास प्राधिकरण ( म्हाडा) के कोंकण बोर्ड ने अगस्त के पहले सप्ताह में 7 हजार 300 घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा की है. लॉटरी में शामिल 7 हजार घरों में से 3 हजार 300 घर म्हाडा के हैं जबकि 4 हजार घर का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया गया है.

म्हाडा के 3 हजार 300 घर विरार तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण कल्याण और भिवंडी के करीब किया गया है. म्हाडा के कोंकण बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय लहाने ने कहा कि घरों की सूचना लोगों तक पहुंचाने के लिए लॉटरी का विज्ञापन जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा, जबकि लॉटरी अगस्त के पहले सप्ताह में निकलेगी. आम मुंबईकरों के घरों का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा के लॉटरी में शामिल सभी घर अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए तैयार किए गए हैं. लहाने के अनुसार घरों की संभावित कीमत 22 से 23 लाख रुपए के करीब होगी. पिछले साल लॉटरी में सस्ते घरों की संख्या कम होने की वजह से म्हाडा को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. किंतु अब म्हाडा ने लॉटरी में कम कीमत वाले घरों को शामिल किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com