spot_img
Homeमुंबईभजन-भंडारे के साथ संपन्न हुआ गडवाघाट आश्रम का कार्यक्रम

भजन-भंडारे के साथ संपन्न हुआ गडवाघाट आश्रम का कार्यक्रम

मुंबई (संवाददाता) | कांदिवली पूर्व स्थित संतमत अनुयायी गडवाघाट के आश्रम पर कई दिनों से चल रहे कार्यक्रम का समापन सफलता के साथ संपन्न हुआ | गडवाघाट के नाम से प्रसिद्द संत इन दिनों बनारस से मुंबई प्रवास पर है | हर साल की तरह इस साल भी एक सप्ताह तक बाबा के हाजिरी में प्रतिदिन भजन और भंडारा चलता रहा | आखिरी दिन रविवार को हजारों की संख्या में बाबा के अनुयायी आश्रम पर पंहुचे | आए सभी भक्तों ने मिष्ठान,पुष्पमाला तथा बाबा का पसंदीदा गुलाब का फूल और दक्षिणा चढ़ावे के साथ महाराज के दर्शन किए|  प्रसाद वितरण के लिए विशाल भंडारा हुआ जिसका लाभ लोगों ने लिया | मुंबई में बाबा के चेले भारी संख्या में रहते है| प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक काफी  संख्या में भक्त पधार कर धन्य हुए | कई धार्मिक,राजनीतिक,सामाजिक और शिक्षाजगत से जुड़े हुए लोग बाबा का दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए आए | बाबा के आश्रम से जुड़े रामउजागिर यादव, अजय यादव, दशरथ तथा दीपक यादव समेत अनेक लोगों ने बड़ी जिम्मेदारी से उक्त कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए मेहनत की |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com