मुंबई (सं. भा.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चौडगरा क्षेत्र में बने पावर हाऊस के एसडीओंवैभव आनंद की रामकहानी हर ग्रामिणों की जुबान पर है। दरअसल यह एसडीओ महाशय इन दिनों कारखाना मालिकों पर ज्यादा मेहरबान रहते हैं जबकि बिजली के किल्लत ने क्षेत्र के ग्रामिणों की परेशानी इस गरमी में बढ़ा दी है। एसडीओ से परेशान और गुस्साए लोग यह कहते सुने जा रहे है कि योगी जी जरा चौडगरा के बिजली विभाग के एसडीओ की राम कहानी भी सून लीजिए।
बता दें कि चौडगरा पावर हाऊस में जब से वैभव आनंद एसडीओ की कुर्सी पर विराजमान हुए है तब से वह सिर्फ कारखाना मालिकों के बन कर रह गए हैं। भीषण गर्मी के इस महीने में ग्रामिणों की बिजली काट कर उक्त बिजली को कारखानों में सप्लाई कर देते हैं।
इतना हीं नहीं उन्हीं कारखाना मालिकों के एसी केबिन में अपना दोपहर का पूरा समय एसडीओ वैभव आनंद व्यतित करते हैं। हालात ऐसे बन गए है कि अगर ग्रामिण क्षेत्र के किसी व्यक्ति के घर का बिजली खंडित हो जाता है तो लाइन मैन बाबा और राम शंकर के आगे पिच्छे हाथ जोड़े भागना पड़ता है। तब भी इन दिनों दोनों का दिल नहीं पसीजता है। इन के हाथ-पैर तभी काम करना शुरु करते है जब दो सौ से पांच सौ रुपए के करारे नोट इन की जेब में बेचारा ग्रामिण डाल देता है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपने हर भाषण में यह उल्लेख करना नहीं चूकते है कि वे ग्रामिणों को २४ घंटे बिजली दे रहे हैं। एस डीओ वैभव आनंद जैसे अधिकारी देश के इन शीर्ष नेताओंके वादों को पलिता लगाने का काम कर रहे हैं। अगर क्षेत्र के ग्रामिण भागों में बिजली का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में ग्रामिणों के मन में जो बिजली विभाग के प्रति गुस्सा पनप रहा है वह लावा का रुप धर कर कहीं बाहर न आ जाए।


