spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचार दुकानों के टूटे ताले, घर से लाखों के जेवर उड़ाए

चार दुकानों के टूटे ताले, घर से लाखों के जेवर उड़ाए

फतेहपुर (सं. भा.) : लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस जहां चेकिग व गश्ती में मशगूल हैं वहीं चोरों ने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर नींद उड़ा दी है। चार दुकानों समेत पांच जगहों में चोरों ने ताले तोड़े लेकिन दुकानों में सामान न होने की वजह से उन्हें बैरंग वापस होना पड़ा जबकि सूने घर में घुसे चोर 1.65 लाख की नकदी समेत पौने सात लाख रुपये का माल बटोर ले गए।

शहर क्षेत्र के ब्रम्हनगर नहर पुलिया बहुआ रोड निवासी पुनीत द्विवेदी पुत्र शिवदत्त चौक बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं, उनकी सास श्यामदुलारी की तबियत खराब होने पर वह दो मंजिला घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी पुष्पा देवी व बच्चों के साथ ससुराल असोथर कस्बा चले गए थे। शनिवार को शाम वह वापस आए तो उनके घर के कमरे में रखी अलमारी व बक्शा तोड़कर 1.65 लाख रुपये नकद, सोने का हार, झूमर, 10 अंगूठियां, दो चेन, मंगलसूत्र, बिजली, चार कंगन, माथे का टीका के साथ चांदी की हाफ पेटी, पायल, तोड़िया, गुच्छा, बिछुआ आदि चोरी हो गया था। पीड़ित पुनीत की मानें तो पौने सात लाख रुपये की चोरी हुई है। खबर पाकर शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव व राधानगर चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

उधर शहर क्षेत्र के लखनऊ बाईपास, पक्का तालाब में स्थित अंकित यादव मोबाइल शॉप, गणेश शंकर की जीएसएम मोबाइल शॉप, सीमेंट विक्रेता मुजम्मिल व एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के प्रो. राजेश प्रजापति की दुकान का ताला टूटा मिला। ताला तोड़कर दुकानों का शटर काट दिया गया था। खबर पाकर बाकरगंज चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह गौतम मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने कहा कि ये काम किसी स्मैकिया का है कहा कि दुकानों से सामान चोरी नहीं हुआ है, सिर्फ ताले टूटे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com