मुंबई (संवाददाता) | रोते-बिलखते उस मासूम को क्या पता था कि उसके माता-पिता इतनी जल्द उसे मिल जाएगा। तीन साल के उम्र का वह भोलाभाला बच्चा न तो माता-पिता का नाम जानता और न ही कोई पहचान या पता…ऐसे में जब पुलिस को लोगों ने इलाके में उस ‘मासूम’ बच्चे के रोने-बिलखने की जानकारी दी, तो पुलिस के भी होश फाख्त हो गए। आखिरकार पुलिस ने बच्चे को उसके परिजन से मिलाने की ठानी और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उस बच्चे को उसके परिजन से मिलाने में कामयाब रही। घटना जोन-8 के तहत वाकोला पुलिस स्टेशन की है, जहां रविवार को कदमवाड़ी इलाके से एक तीन वर्षीय बच्चा गुम हो गया था। लोगों ने बच्चे के होने की जानकारी वाकोला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे को पुलिस स्टेशन लाया और उसे प्यार से पूछताछ कर परिजन का नाम जानने की कोशिश की, तो बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा था। जोन-8 के डीसीपी अनिल कुंभारे ने बताया, ‘ सूचना मिलने के बाद पीएआई भोजाने, महिला पुलिसकर्मी सुजाता गावडे और पल्लवी बोरडे ने बच्चे को उसके परिजन से मिलाने का जिम्मा लिया और कड़ी मशक्कत करने के बाद आखिरकार उन्होंने बच्चे को उसके पिता अशोक यादव से मिला दिया। अशोक गांवदेवी में रहता है।’ खोए हुए इकलौते बेटे को पाकर अशोक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने कहा कि पुलिस मेरे लिए खुदा से कम नहीं है। अशोक के रिश्तेदारों समेत आसपास के लोगों ने पुलिस के कामों की सराहना की और लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
जब पुलिस ने ‘मासूम’ को मिलाया परिजन से! -वाकोला पुलिस का सरहानीय कार्य
RELATED ARTICLES


