फतेहपुर (सं.भा.)। एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत आबकारी व बकेवर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बकेवर थाने के बेता कंजरनडेरा में छापेमारी की। पुलिस की दबिश पड़ते ही कारोबारी घरों से भाग निकले। पुलिस के घरों के पास खुदाई कर पीपों में भरी 215 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
कार्यवाहक एसओ कैलाशनाथ व आबकारी निरीक्षक लक्ष्मीशंकर बाजपेयी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मलखान सिंह, एसआई इंद्रपाल सिंह, एसआइ कमलाशंकर यादव, एसआई आदित्य नारायण सिंह मय फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर बेता कंजरनडेरा में छापेमारी कर 11 शराब भट्ठियां पकड़ी और 25 क्विंटल महुआ का लहन नष्ट कराया।
एसओ कैलाशनाथ ने बताया कि कारोबारी घर व खेतों के पास जमीन खोदकर शराब भरे पीपे छिपाए थे। शराब बरामद कर फरार कारोबारियों छोटेलाल, अरुण कुमार, रामश्री, राजेश, छोटेलाल, प्रमोद, जयराम, अच्छेलाल, शिवमंगल, नाहर सिंह, अरविद पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जा रही थी।
जिला आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी के नेतृत्व में सदर आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह मय फोर्स सदर तहसील अंतर्गत आने वाली देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का जायजा लिया। स्टाक रजिस्टर देखकर शराब की शीशियों का क्यूआर बार कोड भी देखा। डीईओ ने बताया कि जांच में सबकुछ दुरुस्त रहा। कहा कि खागा व बिदकी तहसील की दुकानों का भी जायजा लिया जा रहा है।
जमीन खुदवाकर पीपों में भरी 215 लीटर शराब पकड़ी
RELATED ARTICLES


