फतेहपुर (सं.भा.)। नशा करने के लिए रुपये न मिलने पर शराबी बेटे ने मां को पकड़कर गला घोटने का प्रयास किया। हालांकि, वृद्धा के चीख पुकार करने पर पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और वृद्धा की जान बचाई है। दहशतजदा मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना बताई। पुलिस बेटे की तलाश कर रही है।
कोतवाली के खूंटा गांव निवासी रामबाबू की 62 वर्षीय पत्नी शिवरानी कोतवाली पहुंची। आरोप लगाया कि बड़ा पुत्र रामबरन अक्सर नशा करने के लिए रुपये मांगता है। शनिवार को नशा करने के लिए फिर रुपये मांगे। जिस पर मां ने रुपये देने से मना कर दिया तो बेटा अपशब्द कहने लगा। इसके बाद गुस्साए बेटे ने गमछे से मां का गला घोटकर मारने का प्रयास करने लगा। कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि वृद्धा आकर आरोप लगाया कि नशा करने को रुपये न देने पर बड़े पुत्र ने गला घोटने का प्रयास किया। इस पर इसके बेटे की तलाश कर घटना की जांच कराई जा रही है।
नशे के लिए रुपये न मिलने पर मां का गला घोटने का प्रयास
RELATED ARTICLES


