spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदहेज हत्यारोपी पति को भेजा जेल

दहेज हत्यारोपी पति को भेजा जेल

बांदा (सं. भा.) : कस्बे के मुहल्ला रामनगर निवासी रोहित की पत्नी शानू की 8 फरवरी को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई थी। मृतका के पिता सुरेंद्र निवासी अतर्रा ने पुलिस को बताया था कि पिछले वर्ष बेटी की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति समेत आधा दर्जन ससुरालीजनों ने पहले फांसी लगाकर उसे मारने के बाद शव जला दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। हत्यारोपी पति को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार लिया। जिसे रविवार को जेल भेजा गया है। नामजद फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com