बाँदा (सं.भा.)। कागजों में बंद चल रही पथरी खदान में अवैध खनन की जांच को प्रशासनिक टीम ने कदम उठाया। पथरी व उसके आसपास मजदूरों और ट्रैक्टरों के जरिए जमकर अवैध खनन किया जा रहा था। एसडीएम, सीओ, खनिज विभाग के इंस्पेक्टर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। ट्रैक्टरों के आवागमन के लिए बनाए गए रास्तों को बुलडोजर से खोदवा दिया। रात में खनन की बात सामने आने के बाद दो कांस्टेबलों की तैनाती के निर्देश दिए गए।
एसडीएम सुधीर कुमार, खनिज इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, देहात कोतवाली थानाध्यक्ष शैलेंद्रचंद्र पांडेय टीम के साथ पथरी खदान पहुंचे। निरीक्षण कर बुलडोजर से चारों तरफ से रास्ता खोदवा दिया। दो पुलिस कांस्टेबलों को रात में पिकेट ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कही जा रही है। उन्होंने किसी तरह का अवैध खनन न करने, परिवहन पर सख्ती के साथ रोकने को निर्देश दिए।
एसडीएम पैलानी रामकुमार ने रेहुंटा गांव में बुलडोजर मशीन को बुलाकर अवैध खनन करने वाले रास्ते को चारों तरफ से खोदवा दिया। इसके पूर्व भी अवैध खनन को लेकर रेहुटा गांव में मौरंग माफियाओं ने केन नदी में रास्ता बनाकर दर्जनों ट्रैक्टरों को उतार कर प्रतिदिन लाखों रुपये की राजस्व हानि कर चुके हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है।
पथरी खदान के रास्तों पर खोदवाए गड्ढे, रोका अवैध खनन
RELATED ARTICLES


