मुंबई (संवाददाता)। इस्लाम के संस्थापक पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल। का जन्मदिन, जश्न ए मिलाद ए नबी मुंबई में पूरी अकीदत के साथ मनायी गयी।
जगह – जगह अनेक मुस्लिम संस्थाओं के तत्वावधान में इस खुशी के मौके पर जुलूस निकाला गया जिसमे ब़डी संख्या में लोग शामिल हुए। मक्का शहर हजरत मुहम्मद सल्ल। का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईंद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है.
मुस्लिम संस्थाओं ने आयोजित किए कार्यक्रम
हजरत मुहम्मद सल्ल। ने ही इस्लाम धर्म की स्थापना की है। आप हजरत सल्ल। इस्लाम के आखिरी नबी हैं, आपके बाद आब कायामत तक कोई नबी नहीं आने वाला। मक्का की पहा़डी की गुफा, जिसे गार – ए- हिराह कहते हैं, सल्ल। को वहीं पर अल्लाह ने फरिश्ते के सरदार जिब्राइल अलै। के मार्फत पवित्र संदेश (वही) सुनाया था। इस्लाम से पहले पूरा अरब सामाजिक तौर पर पिछ़डा हुआ था। असंख्य कबीले थे, जिनके अलग- अलग नियम और कानून थे। कमजोर और गरीबों पर जुल्म होते थे, औरतों का जीवन सुरक्षित नहीं था। आप सल्ल। ने लोगों को एक ईश्वरवाद की शिक्षा दी। अल्लाह की प्रार्थना पर बल दिया, लोगों को पाक – साफ रहने के नियम बताय। साथ ही लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए भी इस्लामिक तरीके लोगों तक पहुंचाए। आपने अल्लाह के पवित्र संदेश को लोगों को तक पहुंचाया। मुंबई में ईद ए मिलादुन्नबी को लेकर एक हप्ते पहले से ही तैयारी शुरु कर दी गयी थी मस्जिदों, दरगाहों तथा कब्रिस्तानों पर नमाज पढने तथा सजदे के लिए विशेष व्यवस्था गयी थी।
अनेक मुस्लिम संगठनो द्वारा मुंबई के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में तौहार की जानिब कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार, पायधुनी, मस्जिद बंदर, डोंगरी, माहिम दरगाह, बांद्रा, अंधेरी, जोगेश्वरी, मालाड, मालवणी, मीरा रोड, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, चेंबूर, कांदिवली आदि परिसरों में धूम धाम से जुलुस निकाला गया। घाटकोपर के चिराग नगर मस्जिद से विधायक मो आरिफ नसीम खान के नेतृत्व में निकला जुलुस एलबीएस रोड से होते हुए विक्रोली पार्क साईट के आनंदग़ढ पहुंचकर समाप्त हुआ। सभी जुलुस में मुस्लिम विद्वानों ने मुहम्मद साहेब के बताये हुए रास्ते पर चलने की ताकीद की। मालाड में विधायक असलम शेख के नेतृत्व में जुलुस निकाला गया जिसमें ब़डी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी तरह कांदिवली में बहुजन विकास अघाडी के चारकोप (विधान सभा) अध्यक्ष के नेतृत्व में ब़डी संख्या में जुलुस निकाला गया।
पालघर में ईद मिलादुन्नबी
पालघर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले जुलुस के दौरान पालघर शिवसेना शहर के पदाधिकारियों और विधायक अमित घोडा ने पुष्पगुच्छ देकर मुस्लिम बंधुओं का स्वागत किया। पालघर सुन्नी मस्जिद के मुस्लिम जमात की तरफ से इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह ९ बजे र्इंद मिलादुन्नबी पर एक जुलूस निकाला गया।
इस दौरान पांचबत्ती (हुतात्मा स्तंभ) पर शिवसेना के पदाधिकारियों और विधायक अमित घोडा ने मुस्लिम बंधिओं का पुष्पगुच्छ व अन्य सामान देकर उनका स्वागत किया। शिवसेना के इस अवसर पर शिवसेना के पालघर जिला अध्यक्ष उत्तम पिंपले, शहर अध्यक्ष भूषण संखे, पूर्व शहर अध्यक्ष सुनीय महेंद्रेकर, पुलिस निरीक्षक किरण कबा़डी, नगर सेवक उत्तम घरत व ब़डी संख्या में शिवसेना के नगरसेवक, पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद थे।


