spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्थर न लग पाने से सड़क धंसने का खतरा बढ़ा

पत्थर न लग पाने से सड़क धंसने का खतरा बढ़ा

किशुनपुर (सं. भा.) : कस्बा से सटे दमहा नाला में बीते वर्ष बनकर तैयार हुए पक्का पुल में पत्थर पि¨चग का काम अधूरा पड़ा है। बारिश के दिनों में मिट्टी का कटान होने से सड़क धंसने का खतरा बढ़ गया है।

क्षेत्रीय लोगों को बारिश के दिनों में होने वाली समस्या को देखते हुए दमहा नाला में साल भर पहले तीन करोड़ की लागत से पक्का पुल बनकर तैयार हुआ था। पुल निर्माण के बाद मिट्टी कटान रोकने के लिए सड़क किनारे पत्थर लगवाने का काम होना था। इस काम के लिए विभाग द्वारा ठेकेदार को टेंडर दिया गया। संस्था ठेकेदार ने कुछ दिन पहले ही मजदूरों की मदद से काम शुरु कराया। गिने-चुने मजदूरों की मदद से बेहद सुस्त गति से पत्थर पि¨चग का काम हो रहा है। जिसमे बारिश के दिनों में मिट्टी कटान से सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। बताते चलें कि पुल बनने के बाद से गढ़ा, अहमदगंज तिहार, रारी, महेशपुर मठेठा आदि ग्राम सभाओं के लोगों को किशुनपुर कस्बा पहुंचना आसान हुआ है। क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने एसडीएम प्रह्लाद ¨सह के साथ बीते शनिवार को पत्थर लगाए जाने के काम का निरीक्षण किया था। काम सुस्त होने से उन्होने संस्था ठेकेदार को फटकार लगाई थी। जेई पीडब्लूडी यूसी विश्वकर्मा का कहना था आस-पास के किसानों द्वारा अड़ंगा लगाए जाने से काम रुक गया था। आगामी 15 दिनों में काम पूरा करा लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com