spot_img
Homeमुंबईपीड़िता ने कहा, शादी का झांसा देकर करता रहा तीन सालों से...

पीड़िता ने कहा, शादी का झांसा देकर करता रहा तीन सालों से बलात्कार

मुंबई (संवाददाता) गोरेगांव पुलिस ने रॉयल हुक्का पार्लर के 40 वर्षीय मालिक के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीया पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर पिछले तीन सालों से उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तीन दिन पहले मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। गौरतलब है कि रॉयल हुक्का पार्लर के अंदर कुछ दिनों पहले मारपीट हुई थी, जबकि पार्लर के बाहर एसवी रोड पर एक युवक की पार्लर में काम करने वाले बाउंसरों द्वारा हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया था। बीएमसी ने पार्लर को अवैध मानते हुए डेमोलिश पर किया था। वारदात के बाद से ही पार्लर के मालिक फरार चल रहा था। इस बीच, एक युवती ने पार्लर मालिक के खिलाफ रेप का भी मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पार्लर मालिक के खिलाफ चार साल पहले हत्या करने का भी मामला दर्ज है। गोरेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com