spot_img
Homeउत्तर प्रदेशफसल मे लगी आग, मासूम की झुलस कर मौत

फसल मे लगी आग, मासूम की झुलस कर मौत

झींझक (सं. भा.) : मंगलपुर थाना के अकौड़िया गांव में खेलते समय बच्चों ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। लपटों की चपेट में आकर झुलसे मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

शनिवार दोपहर अकौड़िया गांव निवासी हरिश्चंद्र का बड़ा पुत्र अर्पित (5) व छोटा पुत्र प्रदीप (2) मोहल्ले के आलोक (5) वर्ष पुत्र राजेन्द्र तथा सौरभ (4) पुत्र दिनेश पाल घर के पास ही बांकेलाल के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में खेल रहे थे। किसी बच्चे ने खेलते समय माचिस की तीली जला दी। इससे फसल ने आग लग गई। आग लगते ही बच्चे भाग खड़े हुए जबकि प्रदीप आग व धुएं से गिरकर वहीं बेहोश होकर गिर गया। धुआं व आग की लपटें देख कर परिजन व ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग काबू की। बेहोश पड़े प्रदीप को परिजन झींझक सीएचसी ले गए। यहां से डॉ. प्रतीक ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय मासूम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां जानकी देवी, दादी शांती देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बाद में गांव पहुंचे लेखपाल ने फसल नुकसान का आंकलन कर बताया कि दस बिस्वा फसल जली है। निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com