spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबेहतर कार्य करने वालों का डीएम ने बढ़ाया मनोबल

बेहतर कार्य करने वालों का डीएम ने बढ़ाया मनोबल

जौनपुर (सं. भा.) : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वाले एसडीएम मड़ियाहूं मंगलेश दुबे, बीडीओ सुईथाकला राम दरस यादव, बीडीओ मुंगराबादशाहपुर पीयूष सिंह सहित निगरानी समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी गांवों में प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में जाएं व कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर को देखते हुए जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि इसे लेकर सोमवार को जिले में वृहद टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने महामारी से बचने के लिए सभी से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, डीएसओ अजय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में विकास खंड रामपुर में तैनात ग्राम सचिव सुशांत शुक्ल कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए। सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटौरी सोनिकपुर की ग्राम प्रधान अनीता सिंह को भी सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान आशा किन्नर हुईं सम्मानित
मीरगंज (जौनपुर): क्षेत्र के करियांव गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आशा किन्नर को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी मछलीशहर राजन राय ने कहा कि और ग्राम प्रधानों को भी इन्हीं की तरह अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए जिससे उन्हें भी सम्मानित होने का मौका मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com