मुंबई (सं. भा.) महिलाओं में निजी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मुंबई महिला कांग्रेस के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को मुफ्त सैनेटरी पैड का वितरण किया गया. मुंबई के सभी 6 जिलों में आयोजित कार्यक्रम 6 हजार से अधिक पैड वितरित किये गये. इसमें खासकर झोपडपट्टी क्षेत्र की महिलाओं को शामिल किया गया.
मुंबई महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अजंता यादव ने कहा की मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की प्रेरणा और मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हमने मुंबई के झोपडपट्टी परिसर में रहने वाली ऐसी महिलाओं को जानकारी देते हुए इसके उपयोग और डिस्पोजल के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. जल्द ही हम मुंबई मनपा आयुक्त से मिलकर स्लम के सार्वजनिक महिला शौचालयों में मुफ्त सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने तथा उसके डिस्पोजल बाक्स की सुविधाओं पर चर्चा कर बजट का सदुपयोग करने की बात करेंगे. इसके तहत हमने कांदिवली पूर्व के हनुमान नगर के सेमी इंग्लिश स्कूल के आस पास के परिसर में विशेष अभियान चलाकर मुफ्त पैड बांटा.


