spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहिला की दर्दनाक मौत

महिला की दर्दनाक मौत

कमासिन (सं. भा.) : रोड किनारे बैठी महिला की तेज रफ्तार बोलेरो से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतका के परिजन बेहाल हैं। आरोपी चालक घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कस्बे के ग्राम लोहरा निवासी चंदा देवी (30) पत्नी बृजेश रविवार सुबह पति के साथ बाइक पर फतेहपुर जनपद के किशनपुर कस्बे गई थी। शाम को वहां से बाइक पर वापस लौटते समय कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम मुसीवां के पास दादौं घाट मार्ग किनारे वह बाइक से उतरकर रोड किनारे लघुशंका करने गई थी। उसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया। पति की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके दो मासूम बेटे हैं। घटना को लेकर परिजन बेहाल हैं। पुलिस आरोपी चालक को पकड़ने के लिए सुरागरसी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com