मुंबई (सं. भा.)। उपनगरीय मलाड स्थित एक इमारत में सुबह आग लगने से वहां रहने वाले दो लोग घायल हो गए। बीएमसी की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा कि मालाड (पश्चिम) स्थित साई सदन इमारत के फ्लैट नंबर ६०१ से आग लगने की जानकार देने के लिए हमारे अग्निशमन नियंत्रण केंद्र में सुबह छह बजकर ४४ मिनट पर फोन किया गया था। दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंन कहा कि हमारे कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। उन्होंने पाया कि वहां रहने वाले दो लोग घायल हो गए हैं। और उन्हें मिलवानी स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान निलोफर शेख (३२) और इकरा (६) के तौर पर हुई है। आग लगने के कारण का अभी पता नही चल पाया है। इमारत का निर्माण `महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी’ ने किया था।


