मुंबई (सं. भा.)। घाटकोपर में मेट्रो परियोजना को लेकर अभी से विरोध शुरु हो गया है। मेट्रो ४ की शुरुआत भी नहीं हुई कि लोगों ने नए मेट्रो के मार्ग को परिवर्तित करने के लिए सड़कों पर मोर्चा निकाला। मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता प्रवीण छेड़ा के अलावा घाटकोपर पीपल्स फोरम नामक संस्था ने भी अपना विरोध प्रकट किया है।
विरोध करने वालों का कहना है कि मार्ग को ९० फिट रोड की बजाय हाइवे से ले जान चाहिए। इसी को लेकर ९० फिट रोड पर मोर्चा निकालकर लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया।
लोगों का कहना है कि ९० फिट और महात्मा गांधी रोड पहले से ही छोटा है। यहां से मेट्रो जाने से और भी छोटा हो जाएगा। ट्रैफीक जाम और बढ़ जाएगा। साथ ही रमाबाई नगर, कामराज नगर, शिवाजी नगर वालों को कोई फायदा नहीं होगा।
प्रस्तावित मेट्रो ४ में कुल ३२ स्टेशन है, जिसमें से ४ स्टेशन अमर महल, गरोडिया नगर, पंतनगर और लक्ष्मी नगर स्टेशन घाटकोपर है, संस्था ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मेट्रो को इंस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे स ले जाने की मांग की है।
इस लिए मेट्रो को अमर महल जंक्शन से सीधे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से घाटकोपर बस डिपो ले जाना चाहिए। छेड़ा ने कहा कि इस विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास का फायदा सभी को मिलना चाहिए। मेट्रो के मौजूदा मार्ग से रमाबाई नगर, कामराज नगर, पेस्तम सागर, शिवाजी नगर पूरी तरह से कट जाएगा।


