मुंबई (सं. भा.)। वालीव के पेल्हार गांव में ७ जून २०१८ को दोस्तों के बीच चल रही दारु पार्टी के दौरान गोली चलने से हुई शुभम रामनिवास बुरक (१७) की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी कैलाश वाघ की गिरफ्तार के बाद अमित पेंढारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वसई कोर्ट ने ३ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुभाष सिंह ठाकुर ने सचिन जोशी व अमित पेंढारी की सुपारी दी है। जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि अमित पेंढारी ने जावेद अंसारी को मारने की डेढ लाख रुपए की सुपारी दी थी, लेकिन ७ जून की रात १२ बजे के आसपास वे आवारा दोस्तों के साथ पेल्हार गांव स्थित वनोठापाड़ा, मौर्या कम्पाउंड, आलिया सिद्धिकी के रुप में दारु पी रहे थे। इसी दौरान किसी दोस्त ने पिस्तौल से सुभम बुरक के मुंह पर गोली चला दी।


