फतेहपुर (सं.भा.) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां ब्लॉक अंतर्गत रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने अपने शिष्यों के घर पहुंचकर उन्हें सनातन धर्म, हिंदुत्व, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के विषय में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सभ्यता, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने कहा कि हिंदुत्व हमारी प्राचीन सभ्यता, संस्कारों और आध्यात्मिक परंपराओं का आधार है। सनातन धर्म मानवता की सेवा, त्याग, सद्भाव, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण का मार्ग दिखाता है। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूक बनाने का आह्वान किया। महाराज ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना आवश्यक है। धर्म एवं संस्कारों को जीवन में अपनाकर ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है और एक सशक्त, समृद्ध तथा संस्कारित राष्ट्र के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
शिष्यों के घर पहुंचे शंकराचार्य, धर्म-संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
RELATED ARTICLES


