spot_img
Homeमुंबईराहगीर महिला को ट्रक चालक ने रौंदा

राहगीर महिला को ट्रक चालक ने रौंदा

मुंबई (सं. भा.) : बोरीवली में ट्रक ने रास्ते पर पैदल जा रहे महिला को टक्कर मार दी. महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बोरीवली (पूर्व) के दत्तपाड़ा रोड स्थित राजेंद्र नगर में नासिर शामरु शेख शनिवार को दोपहर 12.30 बजे पत्नी प्रमिला के साथ जा रहे थे. इस दौरान ट्रक ने नासिर की पत्नी प्रमिला शेख को ठोकर मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कस्तुरबा मार्ग पुलिस ने ट्रक चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने एवं गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com