मुंबई (सं. भा.)। एक समय राज्य में १७५ से २०० रुपए किलों बिकने वाली अरहर की दाल अब सरकारी दुकानों पर ३५ रुपए किलो मिलेगी। सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले में सरकारी दुकानों पर अरहर की दाल ३५ रुपए किलो बेचने का फैसला किया है।
इससे राज्य के करोड़ों लोगों को सस्ते दर पर दाल उपलब्ध होगी। इससे पहले सरकारी दुकानों पर प्रतिकिलो दाल ५५ रुपए में मिलती थी।
इस तरह सरकार ने प्रतिकिलो १५ रुपए दाल के दाम घटा दिए। सरकार का कहना है कि कर्नाटक और तमिलनाडु में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अरहर की दाल ३८ और ३० रुपए किलो उपलब्ध कराई जाती है। इसलिए राज्य में कम से कम दर पर दाल बेचने का निर्णय लिया गया है। अधिकृत राशन दुकानदार को अरहर दाल ५५ रुपए प्रतिकिलो दर से उपलब्ध करा दी गई थी। वर्तमान में बाजार में अरहर दाल के दर को ध्यान में रखते हुए इस बिक्री दर में ३५ रुपए प्रतिकिलो बेंचने का निर्णय लिया गया है। मुंबई ठाणे राशन वितरण क्षेत्र में १ किलो के पैकेट में सभी अधिकृत राशन दुकानों पर उपलब्ध होगी।


