spot_img
Homeप्रमुख खबरेरुपारेल बिल्डर का बढ़ता खौफ , निशाने पर महावीर हाई स्कूल बिल्डर...

रुपारेल बिल्डर का बढ़ता खौफ , निशाने पर महावीर हाई स्कूल बिल्डर से स्कूल का सौदा करने की अफवाह सच या झूठ , अभिभावकों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई (संवाददाता)|  कांदिवली पश्चिम, के.डी कंपाउंड स्थित महावीर हाईस्कूल इन दिनों सुर्खियों में है| स्कूल को रुपारेल बिल्डर किसी भी किमत तोड़ने की ठानी है | रुपारेल ने स्कूल को नेस्तनाबूद करने के लिए सभी तिकड़म फिट कर दिया है| नेता, अधिकारी सब बिल्डर के साथ| स्कूल में बिल्डर का खौफ व्याप्त | प्रबंधक द्वारा स्कूल का सौदा करने की चर्चा|

बता दें कि जिस बस्ती में उक्त विद्यालय है वहां पर अमित रुपारेल बिल्डर नामक बिल्डर एसआरए स्कीम का काम कर रहा है| रुपारेल अपने धौंस के चलते मनमानी पर उतर आया है| रुपारेल का काम संभालने वाला लोकेश खंडेलवाल स्थानीय नेताओं और दादाओं के साथ बस्ती को मुट्ठी में करने के लिए आमद है| स्कूल वालों को खौफ भरी धमकी मिल रही है| एक तरफ जहां कलेक्टर, मनपा और बिल्डर से स्कूल बचाने के लिए संचालक तिवारी परेशान है वही तिवारी द्वारा स्कूल का सौदा करने की चर्चा बाजार में है | तिवारी ने सौदे की बात का खंडन किया है और बताया की बिल्डर के लोग अफवाह फैला रहे है ताकि उनका स्कूल बचाने का अभियान कमजोर पड़ जाए| तिवारी ने बताया कि बिल्डर अपने पैसे के बल पर स्कूल को तवाह करना चाहता है | तिवारी को तब हताश होना पड़ा है जब बिल्डर की तरफदारी में स्थानीय जनप्रति निधि और बिकाऊ नियोजित सोसायटी के पदाधिकारी उतर आए है| शासन-प्रशासन में स्कूल के खिलाफ बिल्डर की मदद कर रहे है | शिक्षा विभाग अचानक स्कूल पर गाज गिराने लगा है | तिवारी स्कूल को बचाने के लिए बिल्डर के हर हमले के लिए कमर कसा है| बिल्डर और नियोजित सोसायटी के सभी पदाधिकारियों का कला चिट्ठा उजागर करने के लिए संघर्ष को आम जनता के बीच ले जाने की बात कही है | तिवारी कांग्रेस पार्टी, शेतकरी कामगार पक्ष और समाज सेवकों के संपर्क में है| तिवारी ने  बातों बात में बताया कि स्कूल का मुद्दा विधानसभा में उठने वाला है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com