मुंबई (संवाददाता)| दक्षिण भारतीय समाज के आराध्य भगवान अय्यप्पा के श्रद्धालुओं द्वारा कांदिवली पश्चिम के ओल्ड लिंक रोड स्थित गणेश नगर में सातवें भगवान अय्यप्पा महापूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय भक्तों के अलावा अन्य हिंदूवादी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजन समिति के अविनाश स्वामी के अनुसार अय्यप्पा स्वामी भक्त वृंद, श्री साईकृपा बाल मित्र मंडल तथा श्री अय्यप्पा भक्त वृंद संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में महापूजा का आयोजन किया गया. कर्मकांडी चंद्रहास गुरुस्वामी शंकरपुरा के के सानिध्य में सभी अनुष्ठान किये गए. सुबह भगवान अय्यप्पा की मूर्ति स्थापना के साथ उनका अभिषेक किया गया. षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद महायज्ञ किया गया. महाआरती के बाद भक्तों के दर्शन का सिलसिला देर तक चलता रहा. दोपहर में आयोजित महाप्रसादम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.


