भायंदर (संवाददाता)। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बीयर बार में लाइव ऑर्केस्ट्रा की आ़ड में डांस जारी है। शनिवार रात में मीरा रोड, शीतल नगर के गोल्डन स्टार बार में एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सेल की टीम ने छापा मारकर एक बार में डांस चलने का फिर इसका खुलासा किया है।
पुलिस १६ ल़डकियों को मुक्त कराकर बार के मैनेजर सहित ३ कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सेल के पीआई संजय बांगर ने बताया कि बार में अधिक ल़डकियां होने की टिप हमें मुखबिर से मिली थी। उसके आधार पर हम बीती रात बार पर छापा मारा। हालांकि ऑर्केस्ट्रा बार में ऐसा करना/करवाना वर्जित है, बार में हमें १६ ल़डकियां मिलीं। हमनें चेक किया तो सिर्फ ४ के पास नौकरनामा था। कानून के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा बार में इससे अधिक ल़डकियां नहीं रखी जा सकती है। बार में चलने वाले डांस सहित अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर एसपी ठाणे डॉ. महेश पाटिल कभी शख्त हैं, लेकिन स्थानीय थाने की मिलीभगत से बार में डांस चलने की बात छापे में उजागर होती रहती है।


