spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईवापस लौटी भाप इंजन वाली टॉय की कोशिस हिल स्टेशनों पर पर्यंटकों...

वापस लौटी भाप इंजन वाली टॉय की कोशिस हिल स्टेशनों पर पर्यंटकों को लुभाने का प्रयास

मुंबई (संवाददाता)। पर्यांवरण को ध्यान में रखते हुए रेलवे, नेरल – माथेरान टॉय ट्रेन को भाप इंजन से चलाने की योजना बना रही है. हिल स्टेशन माथेरान के पर्यटक जल्द ही नेरल -माथेरान के बीच भाप इंजन से चलने वाली टॉय ट्रेन के सफर का आनंद उठा सकेंगे. वर्तमान में यह टॉय ट्रेन मध्य रेलवे द्वारा डीजल इंजन से चलाई जाती है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा कि ‘भाप इंजन” की शुरुआत पर्यन को बढावा देने के लिए किया जा रहा है। रेलवे ने यह योजना देश के सभी हिल स्टेशनों पर पर्यटकों को आकर्षित करने और भाप इंजन से भारतीय विरासत को ब़ढावा देने के लिए बनाई है।

माथेरान के अलावा, दार्जिलिंग – सिलीगु़डी, कालका -शिमला और कांग़डा घाटी मार्गों पर भी भाप इंजन से टॉय ट्रेन चलाई जाएंगी एक रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि भाप इंजन बनाने का काम शुरु हो चुका है और इसे डिलवरी करने की समय सीमा निर्धारित की जा चुकी है। सभी हिल स्टेशनों के लिए भाप इंजन बनाने का काम हरियाणा के रेवारी लोकोमोटिव शेड को दिया गया है। भाप इंजन ये चलने वाली टॉय टे्रन का किराया वर्तमान किराए से कम होगा। मध्य रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक नेरल -माथेरान के बीच भाप इंजन से टॉय टे्रन को चलाना संभव नहीं है, क्योकि इस लाइन पर बहुत ज्यादा उतार – च़ढाव है। हालांकि, हम विकल्प भी तलाश कर रहें ताकि इसे लागू किया जा सके। उन्होंने बताया कि मध्य रेलवे को दार्जिलिंग रेलवे से एक भाप सइजन मिला है, जिसमे परीक्षण करने की योजना बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com