spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसाइकिल चलाकर पहुंचे घर तो घरवालों ने भेजा क्वारंटाइन सेंटर

साइकिल चलाकर पहुंचे घर तो घरवालों ने भेजा क्वारंटाइन सेंटर

सुलतानपुर (सं. भा.) : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है। पंजाब प्रांत के पटियाला से साइकिल चलाकर विकास के खंड असवा गांव पहुंचे नौ प्रवासियों को घरवालों ने ही क्वारंटाइन सेंटर भेजकर 14 दिन रहने की बात कही।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी नौ व्यक्ति पंजाब राज्य के पटियाला शहर में नौकरी व पेंटिग का काम कई सालों से करते हैं। लॉकडाउन के बाद बीती 28 मार्च की रात को सभी लोग पटियाला शहर से साइकिल लेकर गांव के लिए रवाना हो गये। सात दिन बाद रविवार को 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर सभी गांव पहुंचे तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। हालांकि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर घर तथा गांव के लोग घर के अंदर आने से सभी को मना कर दिया। सभी ने शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए इसकी सूचना ग्राम प्रधान व चिकित्सकों दी। सूचना पर डाक्टरों की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने सभी को गांव के प्राथमिक विद्यालय में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया है। ग्राम प्रधान ने सेंटर पर सभी के रहने की व्यवस्था की। सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक कैंटीन से सभी के भोजन की व्यवस्था कराई गई है।

लॉकडाउन में ससुराल पहुंचा दामाद, ग्रामीणों ने लौटाया

जयसिंहपुर कोतवाली के रवनिया गांव के ग्रामीणों ने सरकार के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया। शनिवार को दोपहर साइकिल से एक दामाद गांव की सीमा पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे गांव की सीमा पर ही रोक लिया। इसके बाद उसे बैरंग ही वापस लौटा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com