spot_img
Homeमुंबईसिद्धिविनायक में अंगारकी चतुर्थी

सिद्धिविनायक में अंगारकी चतुर्थी

मुंबई (संवाददाता) ! श्रीसिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास प्रभादेवी, मुंबई द्वारा संचालित सिद्धिविनायक मंदिर में 7 नवंबर को अंगारकी संकष्टी चतुर्थी का आयोजन किया जा  रहा है. गणेश भक्तों की आस्था और भीड़ को देखते हुए गणेश दर्शन की विशेष व्यवस्था की जा रही है.

मंदिर के प्रबंध ट्रस्टी आदेश बांदेकर के अनुसार भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 6 नवंबर की मध्यरात के बाद में 1:30 सुबह से दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए जायेंगे। जो 7 नवंबर की मध्यरात 12 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान 7 नवंबर को सुबह 3:15 से 3:50 बजे तक तथा रात में 8 से 9:30 बजे तक विशेष आरती की जाएगी। दूर से मुख दर्शन करने वाले महिला व पुरुष भक्त 6 की रात में 1:30 बजे तक गेट क्र 1 से प्रवेश करेंगे। पुरुष भक्त उसके बाद गेट क्र. 4 से प्रवेश करेंगे। जबकि 7 को महिला भक्त गेट क्र. 7 से प्रवेश करेंगे। अपंग, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती स्त्रियां तथा 3 महीने के बच्चे गोद में लेने वाली महिलाएं गेट क्र. 4 से प्रवेश दिया जायेगा। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा दादर स्टेशन पश्चिम कबूतरखाना से रवींद्र नाट्य मंदिर तक आने जाने के लिए मुफ्त वातानुकूलित बस की ब्यवस्था की गयी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com