मुंबई (सं. भा.)। जिस तरह जादूगर लोगों की आखों में धूल झोंक कर अपना खेल दिखा कर चलता बनता है। उसी तरह कांदिवली पश्चिम गणेश नगर के के. डी. कंपाउंड, इस्लाम कंपाउंड आदि क्षेत्र में इन दिनों मोदी स्पेस और रुपारेल बिल्डर के मालिकों द्वारा एस आर ए के नाम पर झोपड़ा धारकों के आंख में धूल झोकने का काम जारी है।
लोकेश खंडेलवाल तो इतना बदनाम है कि उस पर भोईवाड़ा कोर्ट ने एस आर ए में गड़बड़ी करने के मामले में स्थानीय पुलिस को मामला तक दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बावजूद यह बदनाम बिल्डर नेताओ से मेल जोल कर हर जगह अपना खेल खेलता रहता है। अंत मे स्थानीय झोपड़ाधारकों को अपने ’काले“ खेल में फांस कर उन्हें बेघर कर देता है।
बता दें कि गणेश नगर के के. डी. कंपाउंड के झोपड़ा धारक इन दिनों मोदी स्पेस डेवलपर्स और रुपारेल इंफ़्रा के फांस मे बुरी तरह फंसे हुए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इन दोनों के चंगुल से कैसे अपने आशियाने को बचाएं।
अजहर सिद्धिकी नामक व्यक्ति जो इसी क्षेत्र का रहिवासी है और बहुजन विकास अघाड़ी चारकोप विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष है। सिद्धिकी ने मोदी स्पेस डेवलपर्स को पत्र लिखा है कि २०१७ में हम झोपड़ा धारकों ने आप पर विश्वास कर बायोमेट्रिक सर्वे करवाया था। एक समय आप का घूर विरोधी रहा रुपारेल इंफ़्रा अचानक आप का दोस्त कैसे बन गया और आप उसके साथ ज्वाइंट वेंचर कैसे बन गए यह समझ से परे है।
पत्र मे यह भी आरोप लगाया गया है कि रुपारेल इंफ़्रा वही कंपनी है जो ओमकार डेवलपरके साथ मिल कर मालाड पूर्व में ७०० झोपड़ाधारको को एसआरए स्कीम से बाहर कर उन्हे बेघर करने का पाप किया है। इतना ही नही रुपारेल ने गणेश नगर में भी आते ही फर्जी प्रोजेक्ट प्लान बना कर विस्तार आरटीआएस ली. कंपनी के पास झोपड़ाधारकों के घरों को गिरवी रख मार्गेज लोन उठा लिया है।
घौरतलब है कि मोदी स्पेस और रुपारेल इंफ़्रा ने मिलकर न सिर्फ सभी पार्टियों के नेताओंआर्थिक सहयोग कर रहे हैं बल्कि सोसायटियों के चीफ प्रमोटरों तक को अपने आर्थिक बल पर बदलवाने का दुष्कर्म कर रहे हैं।


