spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबई15 जुलाई के बाद आएगा 10 वीं का रिजल्ट, असेस्मेंट रिपोर्ट आने...

15 जुलाई के बाद आएगा 10 वीं का रिजल्ट, असेस्मेंट रिपोर्ट आने के बाद होगी घोषणा

मुंबई (सं. भा.) कोरोना काल में वैसे तो हर क्षेत्र में असर पड़ा है लेकिन इससे सबसे जादा असर शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिला है जहा विद्यार्थियों के सामने कैरिअर का सवाल खड़ा हो गया है. 10 वीं के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट के लिए 15 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा. शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बार सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की असेस्मेंट रिपोर्ट आ जाएगी तो ज्यादा से ज्यादा 10 दिनों में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राज्य के सभी स्कूलों को 30 जून तक विद्यार्थियों का असेस्मेंट कर रिपोर्ट सबमिट करने की मोहलत दी थी, लेकिन राज्य में 1 जून तक 96 फीसदी स्कूलों ने और मुंबई में 93 फीसदी स्कूलों ने असेस्मेंट की सबमिट की है. राज्य शिक्षा संचालक दिनकर पाटिल ने बताया कि अभी भी कुछ स्कूलों के असेस्मेंट रिपोर्ट आने बाकी है. हम उन्हें और दिनों की मोहलत देंगे ताकि वे जल्द से जल्द रिपोर्ट सबमिट करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com