spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजूनियर डॉक्टरों ने डीएम आवास घेर किया प्रदर्शन

जूनियर डॉक्टरों ने डीएम आवास घेर किया प्रदर्शन

बांदा (सं.भा.) : राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव के साथ सांसद और सदर विधायक की कथित अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार देर रात डीएम आवास में काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। डीएम उनसे नहीं मिले। इस पर नाराजगी और भी बढ़ती गई। उधर डीएम ने मामले में पल्ला झाड़ लिया। जनप्रतिनिधियों पर लगे आरापों पर किनारा काटते नजर आए।

शनिवार को प्राचार्य ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और बांदा-चित्रकूट सांसद आरके पटेल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस्तीफा की पेशकश कर डाली। मामला यहीं पर नहीं थमा। देर रात मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शिशिर चतुर्वेदी, डॉ. पवन, मनोज कुमार समेत 20 छात्रों ने डीएम आवास का घेराव किया। डीएम से मिलने की मांग करने लगे। डीएम अमित सिंह बंसल उनसे नहीं मिले। ऐसे में जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में असुरक्षा का खतरा है। आए दिन ही कोई न कोई घटना हो रही है। जब प्राचार्य सुरक्षित नहीं तो अन्य की सुरक्षा कैसे होगी। छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग की है। सुनवाई नहीं होने पर जूनियर डॉक्टर व छात्र लौट आए और सोमवार को उक्त प्रकरण में निर्णय लेने की बात कही है।

डीएम से जब इस विषय पर बात की गई तो उनका कहना था कि मुझसे कोई आकर नहीं मिला है। उन्होंने आवास में किसी के आने की बात को ही एक सिरे से नकार दिया। कहा कि प्राचार्य ने कॉलेज की सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है, जिस पर कार्यवाही करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com