वसई (संवाददाता)। वसई – विरार मनपा क्षेत्र में नमक की जमीन पर की गई अवैध रुप से मिट्टी भरनी मामले में मुंबई कोर्ट ने पालिका से सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट ने उक्त मामले में पालिका द्वारा की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वर्ष २०१५ में वसई पश्चिम स्थित दीवानमान क्षेत्र में अवैध रुप से मिट्टी भरनी करने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। मिट्टी भरनी मामले में पालिका को तहसील विभाग की ओर से १ करो़ड रुपए का दंड के रुप जुर्माना भरने के लिए नोटिस दिया गया है।
तहसील विभाग की ओर से दी गयी नोटिस के बाद भी मनपा ठेकेदार की ओर से अभी तक दंड की राशि को जमा नहीं की गई। विभागीय कोंकण आयुक्त की ओर से मनपा को दंड की राशि को जमा करने का आदेश दिया गया। अवैध मिट्टी भरनी मामले में कार्रवाई नहीं होते देख कुलदीप वर्तक ने मुंबई उच्च न्यायालय में कार्रवाई के लिए याचिका दायर की थी। न्यायालय ने आयुक्त को उक्त मामले में जांच का आदेश और अब तक की कार्रवाई की जानकारी देने की बात कही हैं।


