spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलॉकडाउन का पालन कराने साइकिल से निकले थाना प्रभारी

लॉकडाउन का पालन कराने साइकिल से निकले थाना प्रभारी

रसूलाबाद (सं. भा.) : कस्बे में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए थाना प्रभारी ने साइकिल से कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं गलियों का भ्रमण किया। पुलिस की इस अनूठी जन जागरुकता पहल पर नागरिकों ने रसूलाबाद चौराहे पर उनका पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

रसूलाबाद थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने अपने सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ साइकिलों से गांव गलियों में जाकर लोगों को सचेत किया कि अभी भी समय है चेत जाओ और लोगों से दूरियां बनाकर बातचीत करें। आवश्यकता पर मास्क लगाकर घर से निकलें। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा इन उपायों से ही इस महामारी से बचाव किया जा सकता है। कहा कि कहीं से भी कोई बाहरी व्यक्ति आए तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। पुलिस जनों का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जितेंद्र त्रिपाठी, प्रीतू सिंह , विकास बाजपेयी, मोइन खान, यासीन परवेज, अकील खान, हाजी फैजान खान आदि लोग रहे। उन्होंने थाना प्रभारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, पंकज कुमार, जय सिंह, मोना शाक्या, विनोद कुमार, जय कुमार, अवनीश कुमार सहित महिला पुलिस कर्मियों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com