spot_img
Homeमुंबईदान के उपकरणों से मरीजों का उपचार, दानदाताओं की मदद से डॉक्टरों...

दान के उपकरणों से मरीजों का उपचार, दानदाताओं की मदद से डॉक्टरों में हौसला

मुंबई (सं. भा.)  आम लोगों में मौत का खौफ पैदा करने वाली वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए सीमित संशाधनों के बावजूद चिकित्सक दिनरात लगे हुए हैं। कोरोना की प्राथमिक जांच समेत अन्य जांच में काम आने वाले उपयोगी उपकरणों की बढ़ती मांग जहां सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है वहीं समाजसेवी दानदाताओं ने आगे आते हुए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आपूर्ति में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।
कालबादेवी स्थित भारत मर्चेंट चेंबर से जुड़े समाजसेवी कारोबारी ने ऑन लाइन बैठक कर प्रशासन को चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का फैसला लिया। चेंबर के ट्रस्टी राजीव सिंघल ने बताया कि अभी तक हम लगभग 40 लाख के चिकित्सा उपकरण मनपा के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपा है। इसके अंतर्गत 125 इंफ्रारेड थर्मामीटर, 121 हॉट वाटर डिस्पेंसर, 30 हजार मॉस्क, 500 लीटर सेनेटाइजर, 2 हजार फेस शील्ड, 25 हजार हैंड ग्लब्स, 1000 पीपीई किट, 100 प्लस मीटर, 50 हजार स्ट्रिप्स मल्टीविटामिन टेबलेट्स, 250 हाई वैल्यू मॉस्क, 5 हजार स्ट्रिप्स हाइड्रोऑक्सीक्लोरीन का समावेश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com