spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईजरूरतमंदों के लिए मुफ्त भाजी वितरित, बोरीवली, चारकोप में बंटी ताजी सब्जियां

जरूरतमंदों के लिए मुफ्त भाजी वितरित, बोरीवली, चारकोप में बंटी ताजी सब्जियां

मुंबई (सं. भा.)  वैश्विक महामारी कोरोना के कारण राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन में घरों में बंद जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त ताजी सब्जियों का वितरण किया गया। पश्चिमी उपनगर बोरीवली के भाजपा विधायक सुनील राणे ने विभिन्न परिसरों की झोपड़पट्टियों में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए मुफ्त सब्जी भाजी वितरण कर लोंगो को राहत देने का काम किया। यहां के बोरीवली और चारकोप परिसर में टेंपो द्वारा सब्जियों की आपूर्ति की गई।

वितरण व्यवस्था संचालक जिग्नेश भट्ट ने बताया कि लॉक डाउन के चलते अधिकतर स्थानों पर लोगों के सामने खाने पीने के सामानों की दिक्कत पैदा हो गई है। काम धंधा नहीं होने से वे भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। जैसे ही इसकी जानकारी मिली विधायक सुनील राणे ने बोरीवली और चारकोप परिसर में अमर मेहता व गणेश जाधव के माध्यम से भाजी वितरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com