spot_img
Homeमुंबईवर्षो से एक ही जगह पे बैठे मनपा, अधिकारियों का करो तबादला...

वर्षो से एक ही जगह पे बैठे मनपा, अधिकारियों का करो तबादला -असलम शेख, मनपा आयुक्त को लिखा पत्र

मुंबई (सं. भा.)। वर्षो से एक ही विभाग और एक ही जगह पर कुंडली मार कर बैठे मनपा अधिकारियों का तत्काल तबादला करने को लेकर कैबिनेट व मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में मंत्री असलम शेख ने लिखा है कि किसी भी विभाग में कार्यरत अधिकारी का मर्यादित समय में तबादला किए जाने नियम बना है। इसके बावजूद मनपा के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के तबादले की समय सीमा पूर्ण हो जाने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा से एक ही स्थान पर जमें बैठे हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि एक ही विभाग और स्थान पर वर्षों से जमे बैठे अधिकारी न सिर्फ मनमानी बल्कि कुछ विशेष लोगों के हितों को साधने के काम में जुट जाते हैं। ऐसा कई बार देखने को मिला है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के विकास को ऐसे अधिकारियों के कारण गति नही मिल पाती है। कुंडली मार अधिकारियों को १५ दिन में तबादला किए जाने की मांग भी मंत्री असलम शेख ने मनपा आयुक्त चहल से की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com