spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईभाई के हत्यारे से बदला लेना चाहती थी बहन, इंस्टाग्राम पर बनाया...

भाई के हत्यारे से बदला लेना चाहती थी बहन, इंस्टाग्राम पर बनाया नकली एकाउंट, प्रेमिका बन दिल्ली से मुंबई बुलाया, एम्बुलेंस में किडनैप कराया, हत्या से पहले बहन सहित 6 गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.)  : भाई की हत्या किए जाने से बहन इतने गुस्से में थी कि उसने हर हाल में हत्यारे की हत्या करने की ठान ली थी। इसके लिए उसने इंस्टाग्राम पर नकली एकाउंट बना हत्यारे से दोस्ती कर उस से प्रेम का इजहार किया। बाद में उसे अपनी मोहब्बत की जाल में ऐसा फंसाया की वह उसके कहने पर दिल्ली से मुंबई आ गया। मिलने के बहाने बुलाकर उसका अपने साथियों की मदद से एम्बुलेंस से किडनैप कर हत्या करने के इरादे से ले जा रहे थे। उस से पहले ही बहन और उसके साथी आरे पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

गौरतलब है कि  9 जून की रात को मालवणी में रिक्शा पार्किंग को एम एम कंपनी और साजिद 313 ग्रुप के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस में एम एम कंपनी से जुड़े मोहम्मद सादिक उर्फ नवाब राशिद अंसारी उर्फ मेंटल (20) ने साजिद 313 ग्रुप के अल्ताफ शेख (24) की हत्या कर फरार हो गया था। अल्ताफ की बहन यास्मीन शेख (23)को पता चला की मेंटल दिल्ली में छुपा बैठा है। वह हर हाल में मेंटल की हत्या कर अपने  भाई की मौत का बदला लेना चाहती थी। अपनी योजना में मालवणी में रहने वाले अपने भाई के दोस्त मोहम्मद फारूख शेख (20), ओवेश नबिउल्लाह शेख (18), मोहम्मद दानिश सैयद (20) के अलावा कंदिवली पश्चिम के गणेश नगर के निहाल जाकिर खान (32) और सत्यम कुमार पांडेय (22) को शामिल किया। फिर यास्मीन ने फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बना कर मेंटल को फॉलो करने लगी। वहां उस से प्यार भरी बातें करने लगी। जब उसे विश्वास हो गया कि मेंटल उसके प्यार की जाल में पूरी तरह फंस गया है तब उसने उसे मिलने के लिए मुंबई बुलाने लगी। मेंटल 10 दिन पहले ही मुंबई आ गया था। भाई की हत्या 9 जून को हुई थी इस लिए यास्मीन 9 जनवरी को उसे आरे मिल्क कॉलोनी के छोटा काश्मीर गार्डन के पास मिलने बुलाई थी।

 मेंटल शाम को 4.30 बजे के करीब वहां पहुँचा। तभी वहां एम्बुलेंस एमएच 04 एच 468 से पांच लोग आए और मेंटल का अपहरण कर लिया। घटना स्थल पर खड़े एक आदमी को कुछ गड़बड़ लगा तो 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही ज़ोन 12 के डीसीपी डॉक्टर डी एस स्वामी ने पुरे क्षेत्र के पुलिस थानों को नाका बंदी लगाने का आदेश दिया। इस बीच आरे पुलिस को मेंटल का किडनैप कर रहे घटना की वीडियो मिल गया। उसके आधार पर मालवणी पुलिस से पता चला की उसमें शामिल महिला का नाम यास्मीन है साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी आरे पुलिस को दे दिया। उस मोबाइल नंबर के जरिए आरे पुलिस लोकेशन ट्रेस कर एम्बुलेंस का पीछा कर रही थी। दहिसर चेक नाके पर पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने आरे पुलिस को बताया कि मेंटल का अपहरण कर वे लोग कांदिवली पश्चिम, एस वी रोड के शताब्दी हॉस्पिटल के पास पहुँचे तभी तेल खत्म हो गया। वहां से  इनोवा कार द्वारा मेंटल को वे सभी नायगांव ले जा रहे थे। वहां के जंगल में यास्मीन और उसके साथी मेंटल की हत्या कर अपने भाई के खून का बदला लेना चाहती थी। अपहरण और हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज कर पीएसआई खोलम और पुलिस कॉंसटेबल बढे मामले की आगे जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com