spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईचोरी के शक में बैंड बाजा वालों ने किया युवकों की पिटाई,...

चोरी के शक में बैंड बाजा वालों ने किया युवकों की पिटाई, पांच गिरफ्तार, दो फरार

मुंबई (सं. भा.)   शादी – ब्याह में बैंड बजा बजाने वाले 7 लोगों ने चोरी के शक में दो युवकों की जम कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। युवकों का अपहरण कर उनके सिर और भौं के बाल मुंडवा दिए फिर बैंड बाजा बजाते हुए उनकी पिटाई की। इस मामले में बैंड बाजा बजाने वाले पार्टी के पांच लोगों को कांदिवली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण, हत्या की कोशिश, खतरनाक हथियार से पिटाई सहित खतरनाक इरादे से समूह में जामा होने  की धारा 365,307, 324, 323, 143 से 149 (67) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

कांदिवली पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय दुलगज (21) और उसका 16 वर्षीय नाबालिग साथी  कांदिवली पश्चिम के जनता कॉलोनी के रहने वाले हैं। आरोपी बैंड बाजा वाले  मालाड पश्चिम के कांच पाडा के रहिवासी हैं। कुछ दिन पहले यह लोग किसी बारात में बैंड बाजा बजाने गए थे। उस दौरान आरोपियों का 20 हजार रुपए और मोबाइल चोरी हो गया था। आरोपियों को शक था कि यह काम नाबालिग के साथ मिलकर  अक्षय ने किया है। 6 जनवरी को दोनो को कांदिवली के जनता कॉलोनी से जबरन उठा कर मालाड पश्चिम के कांचपाडा ले आए। आरोपियों ने यहां बारात में भाड़े से देने के लिए घोड़े पाल रखे हैं। उसी अस्तबल में बंधक बना कर दोनो युवकों के सिर और भौं के बाल मुड़ दिए। दोनो को वहां जामकर पिटाई करने के साथ जबरन घोड़े की लीद भी खिलाया। बाद बैंड बाजा बजाते हुए दोनो को मारते पीटते हुए कांच पाड़ा में घुमाया। इस घटना का आरोपियों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। दोनो युवकों की शिकायत पर कांदिवली पुलिस ने रवींद्र  दुलगज (32), घोड़े का मालिक  चिक्की बिडलांग(23),  रोहित कांग्डा(25) , योगेश टाक(19),  विजय डूडकंच(24) को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दों अन्य आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com