मुंबई (सं. भा.)। देश के ७२ वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन देशभक्ति के साथ किया गया। भले ही लाल किले पर कुछ गद्दार लोगों ने तिरंगे का अपमान कर धार्मिक झंडा फहराया हो लेकिन उत्तर मुंबई के सरकारी से लेकर निजी संस्थानों मे राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ झंडावंदन कीया गया। सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रुप मे मनाया जाता है। इस वर्ष भी कांदिवली पश्चिम मे ओल्ड लिंक रोड स्थित संस्था कार्यालय पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांदिवली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरिक्षक रवी अडाने ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। साथ मे सहायक पुलिस निरिक्षक सुर्यवंशी, पुलिस उपनिरिक्षक नागरे, मह्स्के, सावंत आदि पुलिसकर्मी मौजुद थे। ध्वजारोहण के साथ ही सामुहिक राष्ट्रगान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस निरिक्षक रवी अडाने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान की राष्ट्रीय एकता की पहचान है। इस भाईचारे को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है पिछले एक साल से कोरोना ने हर किसी को परेशान किया है। पुलिस कर्मियों के उपर कानून व्यवस्था के साथ नागरिकों के जान माल की रक्षा की दोहरी जिम्मेदारी आ गई है। इसे हम आप लोगों के सहयोग से ही निभा पाते है हमे पुरी उम्मीद है कि इस क्षेत्र की जागरुक और समझदार जनता कोरोना नियमों के साथ अन्य कानूनों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करेगी। संस्था अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने कहा कि हम जैसे समाजसेवकों को आप जैसे पुलिस कर्मियों के सहयोग से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और आत्मबल बढ़ता है हम साल भर कुछ भी कार्य करते रहे लेकिन इस राष्ट्रीय पर्व पर देश को और आगे बढ़ाने का प्रण करना चाहिए। समारोह मे जयशंकर तिवारी, समद खान, सफिउल्लाह खान, कविता साहनी, अंकित मिश्रा, विकास कवले, आदि लोग मौजुद रहे।


