spot_img
Homeमुंबईगोरेगांव पूर्व मे मसाज सेंटरों की बहार, पार्लर की आड़ मे चलते...

गोरेगांव पूर्व मे मसाज सेंटरों की बहार, पार्लर की आड़ मे चलते है गोरख धंधे

मुंबई (सं. भा.)। गोरेगांव पूर्व का फिल्म सिटी रोड अक्सर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। फिल्मसीटी आने-जाने के लिए फिल्म स्टार भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इसी के चलते यहां लोगों का आना जाना रहता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए मसाज पार्लर की आड़ मे धंधा करने वाले लोग अपनी दुकाने सजाकर बैठे हैं। जहां पार्लर मे मसाज सेंटर की आड़ में कई गोरखधंधे चलाए जाते हैं। जानकारी के अनुसार संतोष नगर के म्युनसिपल का@लोनी, बीट नंबर ४ स्थित रुत्ज पार्लर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ज्योति होटल के पास स्थित रुत्ज मसाज सेंटर में जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों की बुकिंग की जाती है और एक विशेष कोड के आधार पर उनको इंट्री दी जाती है।

स्थानिय लोगों के अनुसार इसके चलते हम लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। क्योंकि बड़ी संख्या मे बाहर से यहां ग्राहक आते रहते है। जिनकी हरकते अशोभनीय होती है। हम लोगों ने कई बार स्थानीय पोलिस को इस बारे मे शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई इससे इन लोगों का मन बढ़ गया है। बताया जाता है कि स्थानिय पोलिस कि मिलीभगत से इसके जैसे अनेक पार्लर इस एरिया मे चलाए जा रहे है। जहां देह व्यवसाय का धंधा होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com