रोमांस वाले मौसम यानी लव मंथ (वैलंटाइंस डे) की शुरुआत हो चुकी है। रोज़ डे के बाद आज प्यार करने वाले कपल प्रपोज़ डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलिवुड स्टार्स के प्रपोज़ वाले कुछ किस्से हैरान करने वाले हैं। ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के सामने उनकी फिल्म फ्लॉप होने की शर्त रखी थी।
इसी मौके पर हम आपको बॉलिवुड की उन सिलेब्रिटीज़ के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपने असली प्यार का इजहार फिल्मी स्टाइल में किया और कई तो सात समंदर दूर तक भी चले गए। आइए जानें ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के प्रपोज़ की कहानी।
‘फिल्मफेयर’ को दिए अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी सुपरहिट फिल्म ‘गुरु’ की रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन ने न्यू यॉर्क के एक होटल रूम की बालकनी में उन्हें प्रपोज किया था। अभिषेक बच्चन ने उस होटल की बालकनी में घुटनों के बल बैठकर उन्हें हॉलिवुड स्टाइल में प्रपोज किया था। हालांकि, वो अंगूठी डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी।


