मुंबई (सं. भा.) । सादी – ब्याह या अन्य किन्ही कारणों से बाहर जाने वाले लोगो के घरों में चोरी करने वालो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। अपराध शाखा ने बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अरोपियों पर इसी प्रकार के कई अन्य मामले दर्ज हैं। चोरी करने से पहले घरों की रेकी करते और फिर रात में बंद घरों का ताला तोड़कर, चोरी कर फरार हो जाया करते थे।
जानकारी के मुताबिक अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए अयप्पा सुब्रमण्यम शेट्टीयार उर्फ शेट्टी, मुरगन सोकन शेट्टी, नसीम हसन शेख और जियारुल बाबर शेख उर्फ पिंटू शातिर चोर है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दहिसर के परबत नगर स्थित एक दुकान पर कुछ लोग चोरी किया हुआ गहना बेचने आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 17 फरवरी को उन लोगों ने वनराई पुलिस थाने की हद में एक घटना को अंजाम दिया था, वही बेचने आये थे। पुलिस ने उनके पास से 270.72 ग्राम वजन के गहने बरामद कर लिया है। साथ ही उनके पास से सात हजार रुपए नकद बरामद किया है। आरोपियों पर बोरीवली, जुहू और नाशिक शहर के पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज है। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं।


