spot_img
Homeअन्यAllu Arjun ने इस धांसू डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, कॉलीवुड में गाड़ेंगे...

Allu Arjun ने इस धांसू डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, कॉलीवुड में गाड़ेंगे झंडे

साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिसके बाद अल्लू अर्जुन के फैंस में खुशी की लहर दौड़ जाने वाली हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन अब खुद को पैन इंडिया स्टार बनाने की जद्दोजहद में हैं। ‘अल वैंकुठपुरमलो’ की सुपर सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग सिर्फ तेलुगु सिनेमा में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत के दूसरे राज्यों और नॉर्थ इंडिया में भी होने लगी है। ऐसे में एक्टर अल्लू अर्जुन भी इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में हैं। जोकि एक पैन इंडिया फिल्म है। मगर इसके साथ ही एक्टर तमिल सिनेमा में भी अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश में हैं। इसके लिए एक्टर बीते काफी लंबे वक्त से सही मौके की तलाश में थे। मगर अब लगता है कि वो मौका एक्टर के हाथ लग गया है। जी हां, रिपोर्ट्स हैं कि अल्लू अर्जुन अपनी तमिल फिल्म के लिए गौतम वासुदेव मेनन (Gautham Vasudev Menon) के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। गौतम वासुदेव मेनन तमिल फिल्म का जाना-माना नाम है। जो रोमांटिक और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अल्लू अर्जुन के लिए ये एक जबरदस्त मौका हो सकता है।

खुद अल्लू अर्जुन भी चेन्नई में ही पले बढ़े है। वो तमिल फिल्मों में काम करने के इच्छुक भी हैं। ऐसे में ये न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक्साइटिंग खबर होने वाली है। बता दें कि अभी अल्लू अर्जुन पुष्पा को लेकर खबरों में हैं। वो इस फिल्म में अदाकारा रश्मिका मंदाना के साथ ऑन स्क्रीन दिखने वाले हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी को साथ देखने के लिए भी दर्शक बेताब हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु समेत 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com