spot_img
Homeमुंबईअनलॉक हुई मुंबई अब ‘लाइफलाइन’ का इंतजार, आम लोगों के लिए 15...

अनलॉक हुई मुंबई अब ‘लाइफलाइन’ का इंतजार, आम लोगों के लिए 15 जून के बाद खुल सकते हैं दरवाजे

मुंबई (सं. भा.) पिछले कुछ महीने से लॉकडाउन में मंद हुई मुंबई की रफ़्तार अब अनलॉक के बाद फिर से गति पकड़ने को तैयार है अपनी तेज रफ़्तार के लिए मसहुर मुंबई की दुकानें बंद रहने से इस काल में कारोबार लगभग पूरी तरह ठप रहा पिछले कुछ दिनों से तेजी से घटती कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सोमवार 7 जून से मुंबई और प्रदेश को 5 चरणों में धीरे धीरे खोलने का निर्णय किया जिसके बाद दुकाने खुल गई।  मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन के दरवाजे खुलने का इंतजार शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मुंबई की ‘लाइफलाइन’ कही जाने वाली लोकल को आम लोगों के लिए खोले जाने का निर्णय 15 जून के बाद हो सकता है।

बताया गया कि मानसून में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए सभी के लिए लोकल शुरू किए जाने को लेकर सरकार कुछ दिन और इंतजार करना चाह रही है। मुंबई लोकल केंद्र व राज्य के कर्मचारियों के अलावा स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अत्यावश्यक लोगों के लिए ही चलाई जा रही है।

चल रही 80 प्रतिशत लोकल

इस समय मध्य व पश्चिम रेलवे पर क्षमता की 80 प्रतिशत लोकल चलाई जा रही है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार के निर्देश पर सभी के लिए लोकल चलाई जाएगी। रेल प्रशासन लोकल चलाने के लिए तैयार है। सरकारी व निजी कार्यालयों को पूरी तरह खोलने की इजाजत देने के बाद मुंबई में आवागमन की समस्या बढ़ने वाली है। यात्री सेवा सुविधा संगठन के अध्यक्ष पारस नाथ तिवारी ने कहा कि जब लॉकडाउन खुल रहा है,तो लोकल भी सभी के लिए शुरू करनी जरूरी है।

लोकल से कोरोना का डर!

पिछले दिनों  चर्चा रही कि लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद कोरोना के मामले बढ़े, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर का असर सिर्फ मुंबई व उपनगरों पर ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र पर पड़ा। लोकल में सोशल डिसटेंसिंग का पालन न होने का तर्क भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लगभग 11 माह बंद रहने के बाद इस वर्ष 1 फरवरी से मुंबई लोकल आम लोगों के लिए शुरू की गई थी। अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर तेज होने के बाद मुंबई लोकल के दरवाजे आम लोगों के लिए फिर बंद कर दिए गए। अब 15 जून के बाद फिर से सभी लोगों के लिए लोकल शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि कुछ और वर्ग के लोगों यात्रा की इजाजत मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com