spot_img
Homeमुंबईबंदी के बाद भी जारी है गुटखे का कारोबार, लाखों का माल...

बंदी के बाद भी जारी है गुटखे का कारोबार, लाखों का माल बरामद, 3 गिरफ्तार

पालघर (सं. भा.) । प्रदेश में गुटखा तम्बाकू पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के बावजूद भी इसका कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। एफ डी ए और पुलिस द्वारा समय –समय पर छापेमारी कर कार्यवाई की जाती है लेकिन तस्कर है की मानते ही नही। पालघर जिले से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ लाख रुपये से अधिक कीमत का गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए। पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन् नावडकर ने बताया कि ये प्रतिबंधित सामग्री एक टेम्पो में ले जाई जा रही थी और वाहन को बुधवार सुबह करीब चार बजकर 20 मिनट पर मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रोका गया था।

बोईसर संभाग की अपराध शाखा ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि टेम्पो से 8,08,896 रुपये का गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद हुए। ये सभी बोरियों में बंद थे। वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है प्रवक्ता ने बताया कि भादंवि की विभिन्न धाराओं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दहानू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com